
दिल्ली में वकीलों ने खत्म की हड़ताल, थाने से पुलिसवालों की गवाही वाले निर्देश पर फिलहाल रोक
AajTak
दिल्ली बार एसोसिएशन के सचिव तरुण राणा ने बताया कि दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया है कि नोटिफिकेशन तभी लागू होगा जब सभी हितधारकों की राय ली जाएगी. पुलिस ने भी कहा कि गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बार सदस्यों से बैठक होने तक लेफ्टिनेंट गवर्नर का आदेश लागू नहीं किया जाएगा.
दिल्ली की जिला कोर्ट्स में वकीलों की हड़ताल गुरुवार को खत्म हो गई. यह हड़ताल उस नोटिफिकेशन के विरोध में थी, जिसे लेफ्टिनेंट गवर्नर ने 13 अगस्त को जारी किया था. नोटिफिकेशन के अनुसार पुलिस अधिकारियों को कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए थानों से गवाही देने की अनुमति दी गई थी.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक न्यू दिल्ली बार एसोसिएशन (NDBA) ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रतिनिधि से हुई बैठक के बाद बार ने हड़ताल निलंबित करने का निर्णय लिया है. NDBA की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "लेफ्टिनेंट गवर्नर द्वारा 13 अगस्त को जारी नोटिफिकेशन के खिलाफ लगातार मजबूत आंदोलन के बाद केंद्रीय गृह मंत्री के प्रतिनिधि से बैठक हुई. गृह मंत्री अमित शाह बार प्रतिनिधियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर इस मामले को सुनेंगे और हल निकालेंगे."
बार एसोसिएशन के सचिव तरुण राणा ने बताया कि दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया है कि नोटिफिकेशन तभी लागू होगा जब सभी हितधारकों की राय ली जाएगी. इसके चलते शुक्रवार को LG हाउस के सामने प्रदर्शन और सभी जिला न्यायालयों में काम छोड़ने की योजना फिलहाल रोक दी गई है.
पुलिस ने भी कहा कि गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बार सदस्यों से बैठक होने तक लेफ्टिनेंट गवर्नर का आदेश लागू नहीं किया जाएगा.
क्या है पूरा मामला
दरअसल, दिल्ली के उपराज्यपाल के नोटिफिकेशन के तहत दिल्ली के सभी थानों को अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गवाही देने और सबूत पेश करने की जगह के रूप में निर्धारित किया गया था. हालांकि, इस निर्णय को वकीलों ने स्वीकार नहीं किया, और वे कई दिनों से हड़ताल पर थे. पिछले सप्ताह, ऑल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट्स बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री और LG को ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराई थीं.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








