
दिल्ली में लाल किले पर हमले के पीछे जैश-ए-मोहम्मद का हाथ! UN का बड़ा खुलासा
AajTak
यूएन की 37वीं रिपोर्ट में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले में जैश-ए-मोहम्मद के शामिल होने का खुलासा किया गया है. रिपोर्ट में कई देशों के मतभेद भी सामने आए हैं, जहां कुछ ने जैश को सक्रिय बताया तो कुछ ने निष्क्रिय करार दिया है.
UN की एनालिटिकल सपोर्ट एंड सैंक्शंस मॉनिटरिंग टीम ने दिल्ली में लाल किले के पास हुए हमले में बड़ा खुलासा किया है. अपनी 37वीं रिपोर्ट में टीम ने ये साफ किया है कि इस हमले के पीछे पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हाथ था.
ये रिपोर्ट यूएन सुरक्षा परिषद की 1267 सैंक्शंस कमेटी के लिए तैयार की गई है, जो ISIL (दाएश), अल-कायदा और उनसे जुड़े संगठनों पर नजर रखती है.
रिपोर्ट के मुताबिक, एक सदस्य देश ने यूएन पैनल को जानकारी दी कि जैश-ए-मोहम्मद ने कई हमलों की जिम्मेदारी ली थी. इनमें 10 नवंबर को नई दिल्ली के लाल किले के पास हुआ हमला भी शामिल है, जिसमें 15 लोगों की मौत हुई थी.
मसूद अजहर ने बनाई महिलाओं की विंग रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि जैश प्रमुख मसूद अजहर ने 8 अक्टूबर को महिलाओं की एक अलग विंग बनाने का ऐलान किया था. इस विंग का नाम ‘जमात-उल-मुमिनात’ बताया गया है. यूएन लिस्ट में ये संगठन शामिल नहीं है, लेकिन इसका मकसद आतंकी गतिविधियों को समर्थन देना बताया गया है.
यह भी पढ़ें: लाल किले धमाके मामले में 4 और गिरफ्तार, अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े तार
सदस्य देशों में मतभेद रिपोर्ट में अलग-अलग देशों के अलग आकलन भी सामने आए हैं. एक देश ने कहा कि जैश अब भी सक्रिय है और हमलों की जिम्मेदारी ले रहा है. जबकि एक दूसरे देश ने जैश को 'निष्क्रिय' यानी खत्म हो चुका संगठन बताया है. बता दें कि पाकिस्तान पहले भी कह चुका है कि जैश और लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठनों पर बैन के बाद वो अब सक्रिय नहीं हैं.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









