
दिल्ली में रात से बारिश जारी, जानिए इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल
ABP News
मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और इस हफ्ते का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है.
Delhi Weather Report: राजधानी दिल्ली में बीते रात से तेज बारिश जारी है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज का न्यूनतम तापमान बीते दिन के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस गिर सकता है. आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है. वहीं अधिकतम 33.2 डिग्री सेल्सियस से सीधे 31 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और इस हफ्ते का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है, जो दिल्लीवासियों को राहत देगा.More Related News













