
दिल्ली में रफ्तार पकड़ेगी सर्दी! राजधानी में आज बारिश के आसार, 5 डिग्री तक गिरेगा पारा
AajTak
दिल्ली में अब सर्दी रफ्तार पकड़ेगी. IMD ने आसार जताए हैं कि राजधानी में शुक्रवार को हल्की बारिश होगी. बारिश के चलते पारा 5 डिग्री तक गिरेगा. दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के राज्यों में ठिठुरन बढ़ रही है.
देश की राजधानी दिल्ली में आज बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है. साथ ही न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने के आसार है. राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है. IMD ने बताया कि पारा सामान्य से एक डिग्री ऊपर 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
बता दें कि दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के राज्यों में ठिठुरन बढ़ रही है. जैसे-जैसे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं, वैसे ही निचने इलाकों में शीतलहर का असर देखा जा रहा है. वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 361 के साथ very poor कैटेगरी में पहुंच गया है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में 22 से 24 दिसंबर तक जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग हल्की बारिश या बर्फबारी का अनुमान जताया है. इसके अतिरिक्त, 23 दिसंबर को उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और उत्तराखंड में अलग-अलग हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है.
एजेंसी के मुताबिक अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे बना हुआ है, यह 40 दिनों की सबसे कठोर सर्दी 'चिल्ला-ए-कलां' की शुरुआत की तैयारी है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











