
दिल्ली में ये हैं कोरोना की 5 सुपर स्प्रेडर वाली जगहें, यहां जाने से बचें
AajTak
दिल्ली में सिनेमा हॉल, मेट्रो स्टेशन, मॉल, वीकली बाज़ार और धार्मिक स्थलों को 'सुपर स्प्रेडर' बताया गया है. सभी जिलों के डीएम को ऐसी जगहों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. ऐसे में लोगों को इन पांच जगहों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है.
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं. लोगों से भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहने की अपील की गई है. त्योहारों में होने वाली भीड़भाड़ को देखते हुए कोरोना संक्रमण की रफ्तार और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऐसे में कोविड संकट के दौरान आप भी 'सुपर स्प्रेडर' वाली जगहों पर जाने से बचें. आपको बता दें कि दिल्ली में सिनेमा हॉल, मेट्रो स्टेशन, मॉल, वीकली बाज़ार और धार्मिक स्थलों को 'सुपर स्प्रेडर' बताया गया है. सभी जिलों के डीएम को ऐसी जगहों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. सुपर स्प्रेडर जगहों पर सख्त निगरानी की जाएगी.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









