
दिल्ली में बेची बिना 2-डी बार कोड वाली शराब तो होगी कार्रवाई
AajTak
आबकारी विभाग ने दिल्ली के सभी क्लब, रेस्टॉरेंट, होटल के साथ साथ शराब दुकानों को निर्देश दिया है कि अगर शराब की बोतल पर '2डी बार कोड' नहीं पाया जाता है तो इसे बिना ड्यूटी शुल्क के भुगतान वाली शराब माना जाएगा.
दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने बिना '2डी बार कोड' के शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी जारी की है. देश की राजधानी में कई ऐसे क्लब, बार और होटल हैं, जहां बगैर 2डी बार कोड का इस्तेमाल किए बिना ही शराब बेचे जाने की शिकायत आबकारी विभाग को मिल रही थी. आबकारी विभाग की ओर से जारी आदेश में सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. दरअसल, आबकारी विभाग ने दिल्ली के सभी क्लब, रेस्टॉरेंट, होटल के साथ साथ शराब दुकानों को निर्देश दिया है कि अगर शराब की बोतल पर '2डी बार कोड' नहीं पाया जाता है तो इसे बिना ड्यूटी शुल्क के भुगतान वाली शराब माना जाएगा. साथ ही आबकारी विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि नियम तोड़ने पर दिल्ली आबकारी अधिनियम 2009 और दिल्ली आबकारी नियम 2010 के तहत लाइसेंस धारकों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









