
दिल्ली में बीमार पेड़ों का इलाज करेगी ट्री एंबुलेंस, जानें क्या है खासियत
AajTak
पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने पेड़ों की बीमारियों का इलाज करने के लिए दो ट्री एंबुलेंस की शुरुआत की है. स्थानीय नागरिक कमजोर पेड़ों का इलाज कराने के लिए पूर्वी निगम के हेल्प लाइन नंबर पर 155303 पर संपर्क कर सकते हैं.
बीमार और कमजोर पेड़ों के इलाज के लिए पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने नई पहल की है. पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने बीमार और कमजोर पेड़ों के इलाज के लिए दो ट्री एंबुलेंस सेवा शुरू की है. यह शुरुआत पेड़ों के संरक्षण के लिए है. ताकि किसी भी पेड़ में किसी भी प्रकार की बीमारी है, कोई इंफेक्शन है या कीटाणु लगे हुए हैं तो उन्हें सही उपचार दिया जा सके. इसे सफल बनाने के लिए स्टाफ को ट्रेनिंग भी दी गई है.
ट्री एंबुलेंस के अंदर हाइड्रॉलिक लिफ्ट भी लगाई गई है ताकि ऊंचाई पर जाकर पेड़ों का उपचार आराम से किया जा सके. बता दें, पेड़ों में भी कई तरीके की बीमारियां होती है जैसे कि उनके तने में कीटाणुओं का लग जाना या दीमक का लग जाना. इससे पेड़ की उम्र घटती है और उसे नुकसान पहुंचता है. ऐसे में यह ट्री एंबुलेंस उन पेड़ों का उपचार करेगी जो इस तरीके की समस्या से ग्रसित हैं.
155303 है ट्री एम्बुलेंस का हेल्पलाइन नंबर
पूर्वी दिल्ली नगर निगम के उद्यान विभाग के डायरेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद इस ट्री एंबुलेंस की शुरुआत की गई है. इस एंबुलेंस के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है. लोग अपने आसपास के बीमार पेड़ों के बारे में 155303 पर संपर्क करके जानकारी निगम के साथ साझा कर सकते हैं. जिसके बाद पेड़ की स्थिति का मुआयना करने के बाद टीम उस पर एक्शन लेगी.
कैसे होगा बीमार पेड़ों का इलाज
खोखले हो चुके पेड़ों को ठीक करने के लिए सर्जरी करने की ट्रेनिंग स्टाफ को दी गई है. इसमें पहले पेड़ की दिक्कत का मुआयना किया जाता है. उसके बाद हल्की आग के जरिए पेड़ के कीटाणुओं को ठीक किया जाता है. फिर दो अलग-अलग प्रकार के कीटनाशक का छिड़काव उस खोखले हिस्से पर किया जाता है जहां कीटाणु हैं.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








