
'दिल्ली में बार-बार बिजली कटौती BJP की नाकामी', अरविंद केजरीवाल का रेखा सरकार पर निशाना
AajTak
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने रेखा गुप्ता के नेतृृत्व वाली बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने ये दावा किया कि दिल्ली में पावर कट से परेशान एक उपभोक्ता ने एक्स पर नाराजगी जताई और कहा कि BJP की विफलताओं के कारण AAP के सारे अच्छे काम बर्बाद हो रहे हैं.
आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली की बीजेपी सरकार पर हमलावर है. AAP का दावा है कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से दिल्लीवासियों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं. केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली में बार-बार हो रहे पावर कट, गंदे पानी का आपूर्ति और जलभराव बीजेपी की नाकामी का नतीजा है.
AAP राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, बीजेपी ने दिल्ली की जनता के भरोसे के साथ विश्वासघात किया है और पहले से सुचारू रूप से चल रहे सिस्टम को बर्बाद कर दिया है.
उन्होंने दावा किया कि इसी का नतीजा है कि आज दिल्ली में बार-बार पावर कट, प्राइवेट स्कूलों में फीस वृद्धि और झुग्गियां तोड़ी जाने समेत अन्य समस्याओं से दिल्ली की जनता बहुत परेशान है.
उन्होंने ये दावा किया कि पावर कट से परेशान एक उपभोक्ता ने एक्स पर नाराजगी जताई और कहा कि बीजेपी की विफलताओं के कारण AAP के सारे अच्छे काम बर्बाद हो रहे हैं.
सौरभ भारद्वाज ने शेयर की कविता
इसी बीच AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने एक्स पर एक कविता साझा कर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है और बीजेपी सरकार की नाकामियों की लंबी फेहरिस्त गिनाई है.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











