
दिल्ली में बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने भाई को मारा चाकू
AajTak
बहन के सामने ही मनचलों ने भाई को चाकू मारकर घायल कर दिया. जानकारी के मुताबिक भाई और बहन, दोनों ही गोविंदपुरी इलाके के एक सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस के दावों के उलट क्राइम की रफ्तार पर लगाम लगता नहीं दिख रहा. महिलाओं से छेड़खानी, चाकूबाजी जैसी घटनाएं आम होती जा रही हैं. ऐसी ही एक घटना दक्षिण पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में सामने आई है, जहां कुछ मनचले भाई के सामने ही उसकी बहन से छेड़खानी कर रहे थे. बहन से छेड़खानी का भाई ने विरोध किया तो मनचलों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया. बहन के सामने ही मनचलों ने भाई को चाकू मारकर घायल कर दिया. जानकारी के मुताबिक भाई और बहन, दोनों ही गोविंदपुरी इलाके के एक सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं. बहन 12वीं की छात्रा है जबकि भाई 10वीं क्लास में पढ़ता है. छात्रा की शिकायत पर गोविंदपुरी थाने की पुलिस ने छेड़खानी और हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और तहकीकात शुरू कर दी है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









