
दिल्ली में फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर, बाढ़ के खतरे पर अधिकारी ने कही ये बात
AajTak
दिल्ली में फिर से यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है. केंद्रीय जल आयोग की वेबसाइट के अनुसार, पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर सोमवार दोपहर तीन बजे 203.48 मीटर बढ़कर मंगलवार शाम 6 बजे तक 204.94 हो गया है. जिसकी वजह से दिल्ली वालों की धड़कने बढ़ने लगी हैं. जानकारी के मुताबिक हरियाणा के यमुनानगर जिले में हथिनीकुंड बैराज पर प्रवाह 30,153 क्यूसेक दर्ज किया गया.
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की पहाड़ियों में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते यमुना का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है. दिल्ली में नदी का जलस्तर 204.50 मीटर के चेतावनी के निशान को पार गया है. इस वजह से एक बार फिर दिल्ली वालों की धड़कने तेज हो गईं हैं. केंद्रीय जल आयोग की वेबसाइट के अनुसार, पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर सोमवार दोपहर तीन बजे 203.48 मीटर बढ़कर मंगलवार शाम 6 बजे तक 204.94 हो गया है.
जानकारी के मुताबिक हरियाणा के यमुनानगर जिले में हथिनीकुंड बैराज पर प्रवाह 30,153 क्यूसेक दर्ज किया गया. जिसे मानसून के मौसम के दौरान मध्यम माना जाता है. दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नदी के किनारे निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है, लेकिन स्थिति के गंभीर होने के आसार कम हैं. हिमाचल प्रदेश में रविवार को भारी बारिश का दौर चल रहा है, इसके कारण काम से कम 53 लोगों की मौत हो चुकी है.
दिल्ली में फिर बढ़ा यमुना का जल स्तर
दिल्ली को जुलाई के मध्य में अभूतपूर्व जलभराव और बाढ़ से जूझना पड़ा था. इतना ही नहीं, नदी का जल 13 जुलाई को 208.66 मीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था. दिल्ली में बाढ़ के कारण 27,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था. बाढ़ के कराण करोड़ों का नुकसान हुआ है. यमुना नदी 10 जुलाई से लगातार 8 दिन तक खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर बहती रही.
दिल्ली में यमुना के पास निचले इलाके में लगभग 41 हजार लोग रहते हैं, इन इलाकों को संदेवदशील माना जाता है. IMD ने मंगलवार रात हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया, जिसमें कहा गया कि अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने की संभावना है. पिछले कुछ दिलनों से दोनों राज्यों में लगातार बारिश हो रही है, लेकिन राहत की कोई संभावना नहीं आ रह है. आईएमडी ने कहा कि 'रेड अलर्ट', आखिरकार घटकर 'ऑरेंज अलर्ट' हो जाएगा.
हिमाचल और उत्तराखंड में हो रही है मूसलाधार बारिश

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









