
दिल्ली में फिर तेज़ी से बढ़ रहा कोरोना, 24 घंटे में 243 नए मामले, 3 की मौत
AajTak
दिल्ली सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 27 फरवरी को दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 0.36 फीसदी दर्ज हुई है. 26 फरवरी कोरोना संक्रमण दर 0.41 फीसदी तक पहुंच गयी थी, जो पिछले एक महीने में सबसे अधिक थी.
देशभर के 5 बड़े राज्यों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच राजधानी दिल्ली में कोरोना एक बार फिर पैर पसारने लगा है. पिछले दिनों सिर्फ महाराष्ट्र और केरल जैसे राज्यों से देशभर के लगभग 74 फीसदी कोरोना के मामले दर्ज हुए थे. फिलहाल दिल्ली में भी कोरोना से संक्रमित मरीज़ों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. दिल्ली सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 27 फरवरी को दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 0.36 फीसदी दर्ज हुई है. 26 फरवरी कोरोना संक्रमण दर 0.41 फीसदी तक पहुंच गई थी, जो पिछले एक महीने में सबसे अधिक थी. इससे पहले 29 जनवरी को 0.42 फीसदी संक्रमण दर दर्ज हुई थी. वहीं दिल्ली में एक्टिव कोरोना मरीज़ों की संख्या बढ़कर 1307 हो गयी है, जबकि होम आइसोलेशन में इलाजरत मरीज़ों का आंकड़ा बढ़कर 627 तक पहुंच गया है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









