
दिल्ली में पुराने वाहनों पर फरमान, 2 दिन में सरकार बैकफुट पर क्यों? देखें
AajTak
दिल्ली में पिछले दिनों एक सरकारी फरमान से कोहराम मच गया था. इस फरमान के तहत बिना किसी ठोस तैयारी के पुराने वाहनों की जब्ती शुरू कर दी गई थी. दो दिन के भीतर ही दिल्ली सरकार को इस आदेश के नुकसान का अंदाजा हो गया. अब दिल्ली में 10 साल पुराने पेट्रोल और 15 साल पुराने डीजल वाहनों की जब्ती का फरमान वापस लेने की तैयारी चल रही है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











