
दिल्ली में नैनीताल से ज्यादा सर्दी, जानें अगले 5 दिन आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?
AajTak
Mausam Ka Haal: मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों तक उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे की स्थिति रहेगी. मौसम विभाग ने कल यानी 28 दिसंबर के लिए तीन राज्यों में बहुत घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है. यहां पढ़िए मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी.
उत्तर भारत इस वक्त ठंड की चपेट में है. दिल्ली, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे के साथ ठंड की दोहरी मार पड़ रही है. मौसम विभाग की मानें तो कल यानी 28 दिसंबर को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी यूपी में घने से बहुत घना कोहरा रह सकता है. इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया कि इन राज्यों में अगले तीन से चार दिन घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है.
मौसम विभाग ने कल पंजाब, दिल्ली और हरियाणा के लिए बहुत घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में ठंड लगातार बढ़ रही है. मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान देहरादून, धर्मशाला और नैनीताल के न्यूनतम तापमान से भी कम दर्ज किया गया.
मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला पर न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है. वहीं, अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. स्काईमेट की मानें तो 25 और 26 दिसंबर को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों पर इसका असर दिख रहा है.
अगले दो दिन तक सताएगी सर्दी दिल्ली और आसपास के उत्तरी इलाकों में ठंड से राहत मिलने की फिलहाल उम्मीद कम दिखाई दे रही है. साल के आखिरी दो दिनों में थोड़ा तापमान बढ़ेगा, लेकिन नया साल शुरू होते ही शीतलहर एक बार फिर जबरदस्त वापसी करेगी. इस समय दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और यहां तक कि राजस्थान के मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं ने हड्डियां कंपा रखी हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, शीतलहर का ये सिलसिला 28 दिसंबर तक बदस्तूर चलने वाला है. उसके बाद 29 से लेकर 31 दिसंबर तक मामूली तौर पर पारा थोड़ा ऊपर जाएगा.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








