
दिल्ली में नाइट कर्फ्यू: ई-पास के लिए अप्लाई करने का तरीका
AajTak
दिल्ली सरकार ने आज से नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी है. नाइट कर्फ्यू में सिर्फ जरूरी सेवा देने वाले ही बाहर निकल सकेंगे. इसके लिए ई-पास लेने की जरूरत होगी. यहां आपको दिल्ली सरकार से ई-पास लेने का तरीका बता रहे हैं.
कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ रहे हैं. इस पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली सरकार ने नाइट कर्फ्यू का एलान कर दिया है. ये कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू होगा. ये पास सिर्फ नाइट कर्फ्यू के लिए वैलिड होगी. दिन में घूमने के लिए इस पास की जरूरत नहीं पड़ेगी. यानी आप अगर सुबह 5 बजे के बाद और रात 10 बजे से घूमते हैं तो आपको पास की जरूरत नहीं होगी. यहां आपको दिल्ली में नाइट कर्फ्यू के लिए ई-पास लेने का तरीका बता रहे हैं. आपको बता दें ई-पास केवल जरूरी सर्विस देने वालों को ही जारी की जाएगी. इसके अलावा कोरोना की वैक्सीन लेने जाने वाले भी ई-पास के लिए अप्लाई कर सकते हैं. ई-पास के ग्रोसरी, मीट, मिल्क या फूड सर्विस से जुड़े लोग, बैंक, एटीएम, इंश्योरेंस, मीडियाकर्मी, टेलीकॉम, आईटी, डिलीवरी, LPG, CNG, पेट्रोल पंप, प्राइवेट सिक्योरिटी, कोल्ड स्टोरेज से जुड़ें लोग अप्लाई कर सकते हैं.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











