
दिल्ली में दो पक्षों के बीच फायरिंग... 5 लोगों को लगी गोली, GTB अस्पताल में चल रहा इलाज
AajTak
पीड़ित परिवार के अनुसार पवन मलिक नाम का व्यक्ति दिल्ली से बिजली चोरी कर उत्तर प्रदेश में सप्लाई करता था. पीड़ितों ने कुछ समय पहले थाने में उसकी शिकायत की थी. इसी का बदला लेने के लिए पवन मलिक की तरफ से इस वारदात को अंजाम दिया गया.
देश की राजधानी दिल्ली में अपराधी बेखौफ हो गए हैं. आए दिन अपराध की कोई न कोई घटना सामने आती रहती है. ताजा मामला उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना ज्योति नगर इलाके के शक्ति गार्डन का है. यहां सोमवार देर शाम आपसी रंजिश में हुई फायरिंग में 5 लोग गोली लगने से घायल हो गए. गोलीबारी की इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
पीड़ित परिवार के अनुसार पवन मलिक नाम का व्यक्ति दिल्ली से बिजली चोरी कर उत्तर प्रदेश में सप्लाई करता था. पीड़ितों ने कुछ समय पहले थाने में उसकी शिकायत की थी. इसी का बदला लेने के लिए पवन मलिक की तरफ से इस वारदात को अंजाम दिया गया. पीड़ित परिवार का यह भी कहना है कि पवन आपराधिक छवि का व्यक्ति है, उसी ने पहले पीड़ित पक्ष के तीन लोगों को गोली मारी. फिर क्रॉस एफआईआर दर्ज कराने की नीयत से पवन मलिक ने अपने ही दो साथियों को गोली मारी.
#WATCH | Delhi: DCP North East Abhishek Mishra says, "Five people have been injured in the firing incident...The injured have been admitted to a hospital. A case has been registered at the Jyoti Nagar police station. We have some clues about the people involved in the incident.… pic.twitter.com/Eb0QNTdOd8
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी अभिषेक मिश्रा ने इस वारदात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'गोलीबारी की घटना में पांच लोग घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ज्योति नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. हमारे पास घटना में शामिल लोगों के बारे में कुछ सुराग हैं. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पुलिस सही तथ्यों को सामने लाने की कोशिश कर रही है. पांचों घायलों का गुरु तेगबहादुर अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने वारदात वाली जगह के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है.'

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







