
दिल्ली में तेज रफ्तार कार ने 3 बच्चों को कुचला, एक की हालत गंभीर, देखें VIDEO
AajTak
उत्तरी दिल्ली के शक्तिनगर इलाके में एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने तीन बच्चों को कुचल दिया. हादसे में एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कार को जब्त कर लिया है. हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है.
नॉर्थ दिल्ली के शक्तिनगर इलाके में रविवार को एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने तीन बच्चों को कुचल दिया. इसमें एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक प्रताप नगर निवासी 30 वर्षीय गजेंद्र लीलावती स्कूल के पास अपनी ब्रेजा कार चला रहा था, इसी दौरान कार का बैलेंस बिगड़ गया. इस दौरान कार ने फुटपाथ पर खड़े 3 बच्चों को कुचल दिया.
पुलिस ने बताया कि ये हादसा सुबह नौ बजे हुआ है. एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है. इसमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि एक सफेद रंग की ब्रेज़ा कार सीधे फुटपाथ पर चढ़ गई और रेलिंग से टकराकर कुछ दूरी पर जाकर रुक गई. हादसे के बाद आसपास खड़े लोग घटनास्थल की ओर तेजी से भागे.
हादसे में घायल बच्चों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया. इसके साथ ही पुलिस को एक्सीडेंट के बारे में सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई.
जानकारी के मुताबिक हादसे के वक़्त तीन बच्चे वहां मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि 2 बच्चे गाड़ी की चपेट में पूरी तरह आने से बच गए, जबकि एक बच्चा खुद को बचा नहीं पाया. पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन बच्चों को चोटें आई हैं, इसमें एक की हालत गंभीर है. तीन बच्चों की उम्र 10 साल, 6 साल और 4 साल बताई जा रही है.
डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि 10 और 4 साल के दो बच्चे खतरे से बाहर हैं. तीसरा बच्चा, जिसकी उम्र छह साल है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसे निगरानी में रखा गया है.
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि कार ने फुटपाथ पर खड़े बच्चों को टक्कर मार दी. पुलिस ने IPC की धारा 279, 337 के तहत FIR दर्ज कर ली है. चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि कार को पुलिस ने सीज कर दिया है. पुलिस ने कहा कि कार चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







