
दिल्ली में झुलसा देने वाली गर्मी का कहर, 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान
AajTak
दिल्ली में तेज गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित किया है, जहां तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार, यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा. बढ़ते तापमान और हीटवेव के कारण लोग दिन में घरों में रहने को मजबूर हैं.
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से गर्मी ने दस्तक दे दी है. आज (सोमवार) को दिल्ली में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ी. मौसम विभाग के अनुसार, आज इस सीजन का सबसे अधिक गर्मी वाला दिन रहा. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया. बीते कुछ दिनों से तापमान में रिकॉर्ड स्तर पर वृद्धि देखी जा रही है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने तीन दिनों के लिए दिल्ली में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. हालांकि, इस वीकेंड में लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है. क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण छिटपुट बारिश और धूल भरी आंधी आने का अनुमान है.
सोमवार को दिल्ली में पड़ी प्रचंड गर्मी
दिल्ली में इस सीजन का अब तक सबसे गर्म दिन 7 अप्रैल बन गया है. सफदरजंग मौसम स्टेशन में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का पहला 40 डिग्री से अधिक तापमान है.
बीते 24 घंटे में दो डिग्री तापमान में बढ़ोतरी हुई है. तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक रही, जिसकी वजह से हीटवेव जैसे हालात हो गए हैं. वहीं, पालम में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है.
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है. गर्म हवाओं से राहत की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है. तेज धूप और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को प्रभावित किया है. गर्मी के कारण बाजारों और पार्कों में भी बहुत कम लोग दिखाई दिए.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








