
दिल्ली में जहां चले थे पत्थर, वहां MCD ने चलाया बुलडोजर, 8 ट्रक सामान भी किया जब्त
AajTak
दिल्ली के त्रिलोकपुरी के कुछ इलाकों में अवैध निर्माण बने हैं. इन्हीं अतिक्रमण का निरीक्षण करने के लिए पिछले हफ्ते नगर निगम (एमसीडी) की टीम यहां पहुंची थी. तभी स्थानीय निवासियों ने पथराव कर दिया था.
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ जोरदार कार्रवाई हुई है. राजधानी के जिस इलाके में कुछ दिन पहले अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पत्थरबाजी हुई थी, आखिरकार बुधवार को वहां बुलडोजर चल ही गया.
दरअसल, त्रिलोकपुरी के कुछ इलाकों में अवैध निर्माण बने हैं. इन्हीं अतिक्रमण का निरीक्षण करने के लिए पिछले हफ्ते नगर निगम (एमसीडी) की टीम यहां पहुंची थी. तभी स्थानीय निवासियों ने पथराव कर दिया था.
इसके बाद बुधवार को त्रिलोकपुरी के ब्लॉक 19, 20, 22, 27 ब्लॉक मैन रोड और 29 ब्लॉक के उर्दू स्कूल के आसपास पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई. इस कार्रवाई में सड़क के दोनों तरफ पटरी पर बने अवैध खोखों और छप्परों को हटाया गया और अवैध रुप से बढ़ाई गई दुकानों को ध्वस्त किया गया. तकरीबन 4 से 5 किलोमीटर सड़क अतिक्रमण मुक्त कराई गयी. इस कार्रवाई के दौरान आठ ट्र्क सामान भी जब्त किया गया.
हालांकि, इस दौरान भी अधिकारियों और स्थानीय लोगों के बीच नोंकझोक भी हुई. लेकिन अधिकारियों ने स्थानीयों को समझा-बुझाकर शांत करवा दिया.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










