
दिल्ली में कोरोना ने तोड़ा अब तक का रिकॉर्ड, पहली बार 13 हजार से ज्यादा केस
AajTak
राज्य में संक्रमण दर 13.14 फीसदी हो गई है. यह 15 नवंबर के बाद से सबसे ज्यादा है. 15 नवंबर को 15.33 फीसदी संक्रमण दर थी. वहीं मौत के मामलों की बात करें तो बीते 24 घंटे में कोरोना के 81 मरीजों की मौत हुई है. 3 दिसम्बर 2020 के बाद सबसे ज्यादा मौत के आंकड़े हैं.
देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में पहली बार 13 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं. राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 13,468 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 81 मरीजों की मौत हुई है. राज्य में संक्रमण दर 13.14 फीसदी हो गई है. यह 15 नवंबर के बाद से सबसे ज्यादा है. 15 नवंबर को 15.33 फीसदी संक्रमण दर थी. वहीं मौत के मामलों की बात करें तो बीते 24 घंटे में कोरोना के 81 मरीजों की मौत हुई है. 3 दिसम्बर 2020 के बाद सबसे ज्यादा मौत के आंकड़े हैं. 3 दिसम्बर को 82 मरीजों की मौत हुई थी. अब मौत का कुल आंकड़ा 11,436 हो गया है. राजधानी में 6852 कोरोना हॉट स्पॉट्स हैं और सक्रिय मरीजों की संख्या 43,510 हो गई है. यह संख्या 13 नवम्बर 2020 के बाद से सबसे बड़ी संख्या है. 13 नवम्बर को 44,329 सक्रिय मरीज थे. होम आइसोलेशन का आंकड़ा भी 21 हजार के पार हो गया है. होम आइसोलेशन में मरीजों की संख्या 21,954 हो गई है. 28 नवम्बर 2020 को होम आइसोलेशन में 22,349 मरीज थे. राजधानी दिल्ली में सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 5.8 फीसदी हो गई है. 29 नवम्बर 2020 को सक्रिय मरीजों की दर 6.19 फीसदी थी. दिल्ली में रिकवरी दर घटकर 92.67 फीसदी हो गई है. 2 दिसम्बर 2020 के बाद से यह सबसे कम है. 2 दिसम्बर को रिकवरी दर 93.14 फीसदी थी.
माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







