
दिल्ली में कोरोना को लेकर राहत, तीन साल में पहली बार कोविड का एक भी मरीज नहीं मिला
AajTak
राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड का कोई भी नया केस दर्ज नहीं किया गया है. वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में कोविड के 9 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या 19,80,781 हो गई है.
चीन समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना संक्रमण हाहाकार मचा रहा है. चीन में जहां पिछले 8 दिसंबर से 12 जनवरी के बीच 59,938 मौतें कोविड संक्रमण की वजह से हुई हैं, वहीं भारत में कोरोना को लेकर राहत भरी खबर है.
देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड का कोई भी नया केस दर्ज नहीं किया गया है. मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण का दौर शुरू होने के बाद यह पहली बार है कि जब सोमवार को दिल्ली में कोरोना को कोई भी मरीज नहीं मिला.
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन में कहा गया कि कोविड की पॉजिटिविटी रेट 0.00 प्रतिशत रही. लिहाजा पिछले 24 घंटों में कोविड का कोई भी केस नहीं मिला. जबकि दिल्ली में कोविड के एक्टिव केस 10 हैं.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में कोविड के 9 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या 19,80,781 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोविड से कोई भी मौत नहीं हुई. लिहाजा दिल्ली में अब तक कोरोना से कुल 26,522 मरीजों की मौत हुई है.
देश में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान के तहत पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 150 कोविड टीके लगाए गए, जिनमें से 15 व्यक्तियों को पहली खुराक मिली, 32 को दूसरी खुराक मिली, और 103 व्यक्तियों को बूस्टर डोज दी गई.
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 931 लोगों के कोविड सैंपल कलेक्ट किए गे थे. इसके चलते राष्ट्रीय राजधानी में टेस्टिंग का आंकड़ा 4,06,50,119 पहुंच गया है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










