
दिल्ली में कोरोना के 71 नए मामले, पिछले 24 घंटे में एक मरीज की मौत
AajTak
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमण के 71 नए मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना के कारण एक मरीज की मौत भी हुई है.
कोरोना वायरस की महामारी की रफ्तार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुस्त पड़ गई है. दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमण के 71 नए मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के कारण एक मरीज की मौत भी हुई है. ताजा आंकड़ों के साथ ही दिल्ली में अब कोरोना के एक्टिव मामलों की तादाद 448 हो गई है.
दिल्ली सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक इस अवधि में कुल 23045 सैंपल्स की जांच की गई. इनमें से 71 सैंपल्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 86 संक्रमित कोरोना को मात देकर पूरी तरह से स्वस्थ भी हो चुके हैं. हालांकि, इसी अवधि के दौरान एक कोरोना संक्रमित की मौत भी हुई है.
दिल्ली सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पॉजिटिविटी रेट 0.31 फीसदी पहुंच गया है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिल्ली सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि कुल 370 कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं. 17 कोरोना संक्रमित उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं.
दिल्ली में कोरोना वायरस की महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 1864549 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से 1837950 कोरोना संक्रमित कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं. दिल्ली में कोरोना के कारण अब तक 26151 मौतें भी हुई हैं.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










