
दिल्ली में केजरीवाल ने लगाई 'महिला अदालत', कानून व्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र को घेरा
AajTak
केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली में रोज़ाना 10 महिलाओं का अपहरण होता है, लेकिन भाजपा और अमित शाह इस पर कुछ नहीं करते. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उनकी प्राथमिकता केवल विधायकों को खरीदने और सरकार को गिराने की है, न कि महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान देने की.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिला अदालत में भाजपा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “निर्भया घटना के 12 साल बाद भी महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं कम नहीं हुईं, बल्कि कई गुना बढ़ गई हैं.” केजरीवाल ने यह भी पूछा, “क्या यह कहना गलत है कि शाम को बेटी घर लौटती नहीं, तो मां-बाप को डर लगता है?”
केंद्र पर साधा निशाना उन्होंने केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि दिल्ली की सुरक्षा की जिम्मेदारी 10 साल पहले भाजपा को दी गई थी, लेकिन इस पर कोई काम नहीं किया गया. केजरीवाल ने कहा "केंद्र सरकार ने दिल्लीवासियों को सुरक्षा देने का वादा किया था, लेकिन वह तक पूरा नहीं कर पाई," मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा वाले कहते हैं कि महिलाओं की सुरक्षा कोई मुद्दा नहीं है. उन्होंने कहा “जो घरों में महिलाओं के साथ हिंसा का सामना कर रहे हैं, उनसे पूछिए कि क्या सुरक्षा एक मुद्दा नहीं है,” .
दिल्ली में रोजाना होता है 10 महिलाओं का अपहरणः केजरीवाल केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली में रोज़ाना 10 महिलाओं का अपहरण होता है, लेकिन भाजपा और अमित शाह इस पर कुछ नहीं करते. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उनकी प्राथमिकता केवल विधायकों को खरीदने और सरकार को गिराने की है, न कि महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान देने की.
मुख्यमंत्री ने भाजपा को जवाब देते हुए कहा, “महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हमारे लिए कोई मुद्दा नहीं है, यह मुद्दा केवल भाजपा के लिए नहीं है. अगले चुनावों में जब भाजपा वोट मांगने आए तो उन्हें कहना कि हमारे लिए भाजपा कोई मुद्दा नहीं है.”
बीजेपी के विकास दिल्ली विकास का कोई एजेंडा नहीं केजरीवाल ने दिल्ली में अपनी सरकार के कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने स्ट्रीट लाइट्स लगवाए, CCTV कैमरे लगवाए और महिलाओं की सुरक्षा में सुधार किया. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के पास दिल्ली के विकास का कोई एजेंडा नहीं है, और केवल विरोध करने के अलावा उनके पास कोई योजना नहीं है.
मुख्यमंत्री ने भाजपा पर यह आरोप भी लगाया कि वह गरीबों और झुग्गीवासियों की स्थिति सुधारने का ढोंग करती है, जबकि सच्चाई यह है कि वही झुग्गियां तोड़ी जा रही हैं, जिनमें लोग रहते हैं. “इन झुग्गियों में महिलाएं और बच्चे गिड़गिड़ाते रहे,” केजरीवाल ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, “एक सरकार जो सब कुछ महंगा कर रही है, वहीं हमारी सरकार सब कुछ मुफ्त दे रही है.” उन्होंने भाजपा से सवाल करते हुए कहा, “तुम लोग चुनाव तो लड़ रहे हो, लेकिन तुम्हारा दूल्हा कौन है?”

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







