
दिल्ली में कल से तीन दिन रहेगा Dry day, शराब बिक्री पर रहेगी रोक
AajTak
दिल्ली में एमसीडी चुनाव के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग है. इसके मद्देनजर दिल्ली में 2 दिसंबर शुक्रवार को शाम 5.30 बजे से 4 दिसंबर शाम 5.30 तक ड्राई डे रहेगा. आबकारी विभाग के मुताबिक, 7 दिसंबर को यानी एमसीडी चुनाव नतीजों के पूरे दिन ड्राई डे रहेगा. यानी शराब की ब्रिकी पर रोक रहेगी.
दिल्ली में शुक्रवार से तीन दिन ड्राई डे रहेगा. यानी राजधानी में तीन दिन तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी. आबकारी विभाग ने एमसीडी चुनाव के चलते शुक्रवार से रविवार तक शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है. दिल्ली नगर निगम के 250 वार्ड में 4 दिसंबर यानी रविवार को वोटिंग होनी है. वोटों की गिनती 7 दिसंबर को होगी. ऐसे में 7 दिसंबर को भी ड्राई डे रहेगा यानी शराब की दुकानें बंद रहेंगी.
दिल्ली आबकारी विभाग कमिश्नर कृष्ण मोहन उप्पू ने बुधवार को बताया कि एक्साइज रूल्स 2010 के Rule 52 के तहत 2 से 4 दिसंबर तक और 7 दिसंबर को ड्राई डे रहेगा. ड्राई डे उन दिनों को कहा जाता है, जब सरकार दुकानों, क्लब, बार में शराब की ब्रिकी पर रोक लगाती है.
नोटिफिकेशन के मुताबिक, दिल्ली में 2 दिसंबर शुक्रवार को शाम 5.30 बजे से 4 दिसंबर शाम 5.30 तक ड्राई डे रहेगा. इतना ही नहीं 7 दिसंबर को यानी नतीजों के पूरे दिन ड्राई डे रहेगा. यानी शराब की ब्रिकी पर रोक रहेगी. दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग होगी. इस चुनाव में 1336 प्रत्याशी मैदान में हैं. एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, एमसीडी चुनाव में किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों में 56 फीसदी ऐसे हैं, जो केवल 12वीं पास हैं. इतना ही नहीं 60 उम्मीदवार तो ऐसे हैं, जो कभी स्कूल ही नहीं गए, छह प्रत्याशी पीएचडी हैं और 12 उम्मीदवार ने डिप्लोमा कर रखा है. सिर्फ 36 फीसदी यानी 487 उम्मीदवारों ने ही उच्च शिक्षा हासिल की है. 20 ऐसे हैं, जो साक्षर हैं लेकिन कभी स्कूल नहीं गए हैं.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.










