
दिल्ली में एक बार फिर दिखा रफ्तार का कहर, DTC की 4 बसें टकराईं, 3 लोग घायल
AajTak
दिल्ली में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. डीटीसी की चार बसें आपस में टकरा गईं. ये हादसा राजौरी गार्डन थाने इलाके के राजा गार्डन रिंग रोड पर हुआ. यहां DTC की तीन बसें स्टॉप पर खड़ी थीं. तभी पीछे से आई इलेक्ट्रिक बस ने खड़ी एसी बस में टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए.
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. डीटीसी (Delhi Transport Corporation) की चार बसें आपस में टकरा गईं. इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं. गनीमत रही कि हादसे के वक्त किसी भी बस में ज्यादा सवारियां नहीं थीं. वरना हादसा बड़ा हो सकता था.
ये हादसा शनिवार दोपहर वेस्ट दिल्ली के राजौरी गार्डन थाने इलाके के राजा गार्डन रिंग रोड पर हुआ. यहां डीटीसी की तीन बसें स्टॉप पर खड़ी थीं. तभी पीछे से आई इलेक्ट्रिक बस ने खड़ी एसी बस में टक्कर मार दी. इससे ऐसी बस ग्रीन बस से टकराई. फिर ग्रीन बस सबसे आगे खड़ी इलेक्ट्रिक बस से जा टकराई.
इस हादसे में तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए. बताया जा रहा है कि जिस बस ने खड़ी बस में टक्कर मारी, उसकी रफ्तार काफी तेज थी. पिछले कुछ महीने में डीसीटी की बसों से होने वाले हादसे में बढ़ोतरी देखी गई है. इसमें इलेक्ट्रिक बस से लेकर क्लस्टर और ग्रीन बसें भी शामिल हैं.
नवंबर में DTC बस ने कई वाहनों में मारी थी टक्कर
बीते साल नवंबर महीने में दिल्ली के रोहिणी इलाके में डीटीसी बस बेकाबू हो गई थी. इसके बाद बस ड्राइवर ने कार सहित दर्जन भर से ज्यादा वाहनों को कुचल दिया था. साथ ही एक ई-रिक्शा को भी टक्कर मारी थी. इस घटना में कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे. एक युवक की मौत भी हुई थी.
दरअसल, दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस ( DL 51 GD 8942) के ड्राइवर का बस से संतुलन छूट गया. अनियंत्रित बस ने आगे चल रही कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. बस की टक्कर से कार घूम गई और चल रही बाइक और ई-रिक्शा से जा टकराई.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










