
दिल्ली में इन 3 दवाओं पर सख्ती, डॉक्टर की पर्ची के बिना नहीं मिलेंगी
AajTak
दिल्ली सरकार के औषधि नियंत्रण विभाग ने जारी आदेश में सभी केमिस्ट एसोसिएशनों से कहा है कि वे डॉक्टर की पर्ची के बिना एस्पिरिन (Aspirin), ब्रुफेन (Ibuprofen) और डाईक्लोफेनाक (Diclofenac) जैसी गैर स्टेरॉयडल एंटी-इन्फ्लेमेट्री दवाओं की बिक्री नहीं करें.
बारिश और बाढ़ की स्थिति के बाद राजधानी दिल्ली में डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के खतरे को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है. दिल्ली सरकार के औषधि नियंत्रण विभाग ने राजधानी में बिना डॉक्टर की पर्ची (Prescription) के कुछ दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी है.
औषधि नियंत्रण विभाग ने जारी आदेश में सभी केमिस्ट एसोसिएशनों से कहा है कि वे डॉक्टर की पर्ची के बिना एस्पिरिन (Aspirin), ब्रूफेन (Ibuprofen) और डाईक्लोफेनाक (Diclofenac) जैसी गैर स्टेरॉयडल एंटी-इन्फ्लेमेट्री दवाओं की बिक्री नहीं करें. इस आदेश में यह भी कहा गया है कि अगले आदेश तक इन दवाओं की बिक्री को बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं बेचा जाए. इसके साथ ही इस श्रेणी के तहत आने वाली पेनकिलर दवाओं के स्टॉक्स को रखने की भी सलाह दी गई है. इन आदेशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की बात कही गई है.
PDF देखें
ऑल केमिस्ट एसोसिएशंस ऑफ दिल्ली के अध्यक्ष को लिखी चिट्ठी में औषधि नियंत्रण विभाग ने कहा कि कोई भी फार्मेसी इन दवाओं को तभी बेच सकती है, जब मरीज के पास किसी रजिस्टर्ड डॉक्टर का पर्चा हो। इस बीच लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर इन दवाओं की सामान्य बिक्री पर रोक क्यों लगाई गई है?

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











