
दिल्ली में आपसी रंजिश में 60 राउंड से ज्यादा फायरिंग, बालकनी में खड़ी लड़की को लगी गोली
AajTak
दिल्ली के वेलकम इलाके में आपसी रंजिश की वजह से 60 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई है. इस गोलीबारी में एक 22 साल की लड़की को गोली लगी है. वो अपनी बालकनी में खड़ी थी, इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है. इलाके में दहशत का माहौल है.
देश की राजधानी दिल्ली शनिवार को ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल गई. नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के वेलकम इलाके में 2 गुटों में भिड़ंत के बाद जमकर गोलीबारी हुई. यह घटना वेलकम इलाके के जेड ब्लॉक में हुई जहां अंधाधुंध फायरिंग से लोग दहशत में आ गए.
स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब 60 राउंड गोलियां चली. बताया जा रहा है कि इस फायरिंग के दौरान घर की बालकनी में खड़ी करीब 22 साल की एक लड़की के सीने में गोली लगी है.
रिपोर्ट के मुताबिक गोलाबारी की यह घटना आपसी रंजिश की वजह से हुई है. वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच की जा रही है. आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं.
अधिकारियों ने क्या कहा ?
वहीं इस वारदात को लेकर उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी ने बयान में कहा कि करीब पौने बांच बजे जेड 2 राजा मार्केट इलाके में झगड़े और गोलीबारी के संबंध में एक सूचना प्राप्त हुई, सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे. राजा मार्केट (वेलकम) जहां गली में खाली कारतूस मिले. पूछताछ करने पर पता चला कि इस गोलीबारी के दौरान एक लड़की जिसका नाम इफरा है वो घायल हो गई जिसे जीटीवी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि जींस के थोक विक्रेताओं के बीच पैसे को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था. क्राइम टीम मौके पर मौजूद है और एक खाली कारतूस, जिंदा कारतूस और धातु के टुकड़े सहित कुल 17 सामान मिले हैं जिन्हें जांच के लिए इकट्ठा किया गया है. उन्होंने कहा कि इस फायरिंग में शामिल कुछ आरोपियों को पकड़ लिया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.











