
दिल्ली में आंधी-बारिश का कहर, पहाड़गंज में दीवार गिरने से 2 मजदूरों की मौत
AajTak
दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में तेज़ आंधी और भारी बारिश के बाद एक निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया. घटनास्थल पर पहुंचे विधायक इमरान हुसैन ने कहा, 'अभी तो हमने एसडीएम से कहा है कि जो लोग मृतक हैं उनके घरवालों को मुआवजा दिया जाए और जो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है उसका इलाज अच्छा हो.'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.











