
दिल्ली: मुफ्त में होगा टीबी का इलाज, प्राइवेट हॉस्पिटल ने केंद्र सरकार के साथ की साझेदारी
AajTak
दिल्ली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ने Tuberculosis का इलाज मुफ्त में कराने के लिए केंद्र सरकार के साथ साझेदारी की है. 2021 में भारत कम से कम 21 लाख टीबी रोगियों की पहचान की गई.
दिल्ली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ने दवा प्रतिरोधी Tuberculosis (DR-TB) का इलाज निशुल्क उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार के साथ साझेदारी की है. अधिकारियों के मुताबिक, नई दवा अब केवल सरकार द्वारा निर्धारित केंद्रों और बीलएके-मैक्स अस्पताल में मिलेगी. उन्होंने बताया कि दिल्ली राज्य टीबी नियंत्रण कार्यालय ने हाल में बीएलके-मैक्स अस्पताल से डीआर टीबी के खिलाफ इस राष्ट्रीय लड़ाई में सहयोग के लिए प्रस्ताव दिया था, ताकि निजी क्षेत्र में भी टीबी की दवाइयां दी जा सकें.
दुनिया के 25 फीसदी टीबी के मामले भारत में विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, विकासशील देशों में टीबी जन स्वास्थ्य के लिए एक प्रमुख चिंता का विषय है और दुनिया के 25 फीसदी टीबी के मामले भारत में हैं. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, टीबी के जो मरीजों डीआर-टीबी की चपेट में आ जाते हैं उनकी स्थिति काफी खराब हो जाती है और ऐसे मरीज परिवार और समाज में टीबी फैला सकते हैं.
TB के इलाज के लिए अब 6 महीने की दवाई बीएलके मैक्स ‘सेंटर ऑफ चेस्ट एंड रेस्पिरेटरी डिसीज़’ के वरिष्ठ निदेशक डॉ संदीप नायर के मुताबिक, बीमारी के बारे में सभी तरह के लोगों के बीच जागरुकता की भी जरूरत है. इस बीमारी का सही तरीके से पता लगाना और फिर मुंह से ली जाने वाली दवाई के जरिए बेहतर इलाज बेहद जरूरी है.
उन्होंने कहा कि इस बीमारी का इलाज आसान नहीं है लेकिन इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली नए किस्म की दवाइयों ने इसे आसान बना दिया है. डॉ संदीप नायर ने बताया कि डीआर-टीबी के इलाज के लिए पहले 12-15 महीने तक दवाई चलती थी, जिसकी वधि घटकर सिर्फ छह महीने हो गई है.
2021 में भारत कम से कम 21 लाख टीबी रोगियों की पहचान नायर ने कहा, 2021 में भारत कम से कम 21 लाख टीबी रोगियों की पहचान की गई. जिनमें से लगभग 50,000 मल्टी ड्रग प्रतिरोधी या रिफैम्पिसिन प्रतिरोधी (एमडीआर/आरआर) रोगी पाए गए. उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में बड़ी संख्या में शहरी मलिन बस्तियां हैं, प्रवासी आबादी है और इसलिए उच्च टीबी ट्रांसमिशन रेट है.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



