
दिल्ली: मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, कॉन्स्टेबल को गोली मारकर हुए थे फरार
AajTak
दिल्ली में कॉन्स्टेबल को गोली मारने वाले बदमाशों के साथ आज पुलिस की मुठभेड़ हुई. बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है. दोनों बदमाशों पर लूट, चेन स्नेचिंग, हत्या के प्रयास और हत्या के कई मामले दर्ज हैं.
दिल्ली में कॉन्स्टेबल को गोली मारने वाले बदमाशों के साथ आज पुलिस की मुठभेड़ हुई. बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है. दोनों बदमाशों पर लूट, चेन स्नेचिंग, हत्या के प्रयास और हत्या के कई मामले दर्ज हैं. घायल बदमाशों को आंबेडकर अस्पताल ले जाया गया है. बता दें कि 25 फरवरी को दिल्ली के भलसवा थाना इलाके में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी संदीप को बदमाशों ने गोली मार दी थी और मौका-ए-वारदात से फरार हो गए थे. कॉन्स्टेबल संदीप हर रोज की तरह डी ब्लॉक भलस्वा डेरी की पिकेट में ड्यूटी कर रहा था. करीब छह बजे शाम को संदीप ने बाइक सवार युवकों को रोका, लेकिन बदमाशों ने रूकने के बजाय फायरिंग कर दी.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









