
दिल्ली: मिंटो ब्रिज 2 दिनों के लिए रहेगा बंद, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
AajTak
दरअसल, मिंटो ब्रिज के नीचे गहरे गड्ढे हो गए हैं. इन गड्ढों की मरम्मत के लिए मिंटो ब्रिज को बंद रखा जाएगा. दिल्ली में भारी बारिश के कारण भी मिंटो ब्रिज को बंद किया जा चुका है. भारी बारिश के कारण मिंटो ब्रिज के नीचे पानी भर गया था. पानी भर जाने की वजह से वहां से गाड़ियों का आना-जाना बंद कर दिया गया.
दिल्ली में मिंटो ब्रिज 30 अगस्त 2024 को रात 10 बजे से 2 सितंबर, 2024 को सुबह 7 बजे तक बंद रहेगा. शुक्रवार को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी में बताया गया कि मरम्मत कार्य के लिए मिंटो ब्रिज को सोमवार सुबह तक बंद रखा जाएगा. एडवाइजरी में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए रणजीत सिंह फ्लाईओवर के माध्यम से बाराखंभा रोड का इस्तेमाल करें. एडवाइजरी के अनुसार, यात्री अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएं. मिंटो ब्रिज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को कनॉट प्लेस से जोड़ता है.
दरअसल, मिंटो ब्रिज के नीचे गहरे गड्ढे हो गए हैं. इन गड्ढों की मरम्मत के लिए मिंटो ब्रिज को बंद रखा जाएगा. दिल्ली में भारी बारिश के कारण भी मिंटो ब्रिज को बंद किया जा चुका है. भारी बारिश के कारण मिंटो ब्रिज के नीचे पानी भर गया था. पानी भर जाने की वजह से वहां से गाड़ियों का आना-जाना बंद कर दिया गया. अब इसे मरम्मत करने के लिए बंद किया गया है.
यूं तो दिल्ली का मिंटो ब्रिज तब चर्चा में आता है, जब यहां पानी भरता है या यातायात की समस्या होती है. ज्यादा बारिश में यहां गाड़ियां फंस जाती हैं और जाम लग जाता है. मिंटो ब्रिज को पार करने के लिए लोगों को 15-20 मिनट लगता है. कई बार ऐसा होता है कि आधे घंटे से भी ज्यादा समय लगते हैं.
एजेंसियों द्वारा कई पहलों और प्रयासों के बावजूद, समस्या का समाधान नहीं हो पाया है, जिससे यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण चुनौतियां पैदा हो रही हैं. बार-बार जलभराव ने सड़क की स्थिति को और खराब कर दिया है, जिससे बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं. यह ब्रिज वाहनों के आवागमन के लिए एक प्रमुख रास्ता है, इसलिए इसे अस्थायी बंद करने से बड़ी संख्या में यात्रियों के प्रभावित होने की उम्मीद है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








