
दिल्ली: मासूम के साथ सौतेली मां की बर्बरता, सर में चोट, पीठ पर जख्म, रस्सी से बांधकर रखा
AajTak
8 साल के बच्चे ने बताया कि उसके साथ रोज उसकी सौतेली मां द्वारा मारपीट की जाती थी. काई बार खाना तक नहीं दिया जाता था और न ही उसे घर से बाहर जाने दिया जाता था. जब-जब मां बाहर जाती उसे रस्सी से बांधकर जाती.
दिल्ली के हरीनगर इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. आरोप है कि एक 8 साल के बच्चे को उसकी सौतेली मां द्वारा बहुत बुरी तरह से मारा पीटा जाता था. बच्चे की चीखें पूरे मोहल्ले में गूंजती थीं. मंगलवार को पड़ोस के लोगों ने दिल्ली महिला आयोग के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया और इसकी सूचना दी. दिल्ली महिला आयोग ने तुरंत मौके पर एक टीम को भेजा. टीम जिस वक्त मौके पर पहुंची उस समय भी घर से बच्चे के रोने चीखने की आवाज सुनाई दे रही थी. आयोग की टीम ने पीसीआर पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया और उनके साथ मिलकर बच्चे को घर से रेस्क्यू किया. इसके बाद बच्चे और उसकी सौतेली मां को हरीनगर पुलिस स्टेशन ले जाया गया.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











