
दिल्ली-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में फिर डराने लगा कोरोना, तेजी से बढ़ने लगे केस
AajTak
महाराष्ट्र और केरल समेत देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के केस फिर से बढ़ने लगे हैं. महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना के 10216 नए मामले सामने आए. जबकि 53 कोरोना मरीजों की मौत हो गई.
महाराष्ट्र, केरल और पंजाब समेत देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के केस फिर से बढ़ रहे हैं. इस बीच देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 312 नए केस सामने आए. इससे पहले 14 जनवरी को 340 केस आए थे. वहीं 24 घंटे में कोरोना से 3 लोगों की मौत हो गई. इस तरह दिल्ली में मौतों का कुल आंकड़ा 10,918 तक पहुंच गया. वहीं, महाराष्ट्र में आज कोरोना के 10 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए. साथ ही 53 लोगों की मौत हो गई. राज्य में कोरोना के कुल केस 21,98,399 हो गए हैं. जबकि कुल 52,393 की मौत हो चुकी है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









