
दिल्ली: बेजुबान जानवर के साथ किया रेप, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल, आनाकानी के बाद FIR
AajTak
दिल्ली के हरि नगर में स्थित पार्क में एक शख्स ने फीमेल डॉग के साथ रेप किया. जब शख्स फीमेल डॉग से रेप कर रहा था तो किसी ने इसका वीडियो बना लिया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो स्थानीय लोगों ने हरि नगर थाने में मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.
राजधानी दिल्ली से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स ने बेजुबान जानवर के साथ रेप किया. मामला हरि नगर थाने का है. जानकारी के मुताबिक, यहां स्थित एक पार्क में एक शख्स ने फीमेल डॉग को हवस का शिकार बनाया. जब शख्स फीमेल डॉग से रेप कर रहा था तो किसी ने इसका वीडियो बना लिया.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो स्थानीय लोगों ने हरि नगर थाने में 25 फरवरी को मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने रविवार यानी 26 फरवरी को धारा 377 /11 और एनिमल एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब का है और बेजुबान जानवर से दरिंदगी करने वाला शख्स कौन है.
इससे पहले 25 फरवरी को ट्विटर पर एनिमल एंटी क्रूएलिटी सेल ऑफिसर तरुण अग्रवाल ने इसका वीडियो शेयर किया था. उन्होंने लिखा था कि पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज नहीं किया है. तरुण ने लिखा, ''सत्ता में बैठे लोगों की क्या जिम्मेदारी है? क्या उनकी केवल यही जिम्मेदारी है कि वे अपनी शक्तियों का दुरुपयोग न करें?'' इस ट्वीट में उन्होंने आरोप लगाया कि हरिनगर थाणे के इंचार्ज ने कुत्ते के साथ हुए कुकर्म पर रेप के तहत FIR दर्ज करने से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि क्या दिल्ली पुलिस महिलाओं के साथ रेप होने का इंतजार कर रही है?
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट ने भी तरुण के ट्वीट को रीट्वीट कर लिखा था, ''एफआईआर दर्ज न करके दिल्ली पुलिस एक बलात्कारी को बचा रही है. एसएचओ हरिनगर को कार्रवाई करने से क्या रोक रहा है? क्या यह अपराध नहीं है?''
हालांकि, इसके बाद हरिनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.
इससे पहले ऐसा ही मिलता जुलता मामला यूपी के गाजियाबाद जिले से सामने आया था. यहा एक शख्स ने फीमेल डॉग के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था. लेकिन जब शख्स इस घिनौने कृत्य को अंजाम दे रहा था तो उसकी बहू ने इसका वीडियो बना लिया.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






