
दिल्ली: बुराड़ी में यमुना किनारे लगा मरी मछलियों का ढेर... प्रदूषण से बेहाल हो गए स्थानीय लोग
AajTak
किसानों का कहना है कि हरियाणा से केमिकल मिला पानी यमुना में छोड़ा गया है, जिसके कारण मछलियों की मौत हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार 8 नंबर नहर के जरिए यमुना में गंदा और केमिकल युक्त पानी आता है.
दिल्ली के बुराड़ी इलाके में यमुना नदी का प्रदूषण स्तर एक बार फिर चिंता का विषय बन गया है. यमुना नदी के किनारे हजारों मरी मछलियां मिलने से क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं. बुराड़ी के प्रहलाद एनक्लेव में किसानों ने यमुना किनारे मरी मछलियों का ढेर देखा, जिससे नदी के पास रहने वाले लोग दुर्गंध से बेहाल हो गए.
किसानों का क्या आरोप
किसानों का कहना है कि हरियाणा से केमिकल मिला पानी यमुना में छोड़ा गया है, जिसके कारण मछलियों की मौत हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार 8 नंबर नहर के जरिए यमुना में गंदा और केमिकल युक्त पानी आता है. यह पहली बार नहीं है जब यमुना में ऐसा जहरीला पानी छोड़ा गया हो. हर बार इसी तरह का पानी नदी में आता है, जिससे यमुना का जल धीरे-धीरे जहरीला होता जा रहा है.
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट क्या कहती है...
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में भी यमुना में तय मानक से अधिक मल और प्रदूषण पाए जाने की पुष्टि हुई है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह एक गंभीर समस्या है और इसका समाधान तुरंत किया जाना चाहिए.
स्थानीय लोगों को हो रही है परेशानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.











