
दिल्ली: बारिश के बाद इलेक्ट्रिक पोल से करंट लगने से रिक्शा ड्राइवर की मौत
AajTak
बिजली के खंभे में उतरे करंट से रिक्शा चालक की मौत का मामला मंगलवार रात का है. हादसे के बाद शख्स को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के करोलबाग इलाके में एक रिक्शा ड्राइवर की मौत का मामला सामने आया है. क्षेत्र के नाई वालान इलाके में बारिश के दौरान हाई मास्क पोल में उतरे करंट से एक लोडिंग रिक्शा चालक की मौत हो गई. बता दें कि बारिश के बाद इलाके में जल भराव के बाद पोल में करंट उतर गया था, जिसकी चपेट में मदन लाल नाम का रिक्शा ड्राइवर आ गया और उसकी मौत हो गई.
घटना मंगलवार देर शाम की है. हादसे के बाद मदन लाल को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मदन लाल उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला था और दिल्ली के बदरपुर में रहता था. शख्स की मौत होने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई.
यह भी पढ़ें: बचपन में लगा करंट, 6 महीने कोमा में रहे, 80% आंखों की रोशनी गंवाई... ओलंपिक में ब्रॉन्ज जीतने वाले कपिल परमार की कहानी
दिल्ली में पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं
राजधानी दिल्ली में यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले पटेल नगर बारिश के बाग पोल में करंट उतरने से एक यूपीएससी के छात्र की मौत हो गई थी. मृतक युवक की पहचान यूपी के गाजीपुर के रहने वाले 26 वर्षीय नीलेश राय के रूप में हुई थी. वो बीते तीन साल से पटेल नगर में रहकर सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा था. जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर को जब वो चाय पीकर पीजी में लौट रहा था तभी गली के गेट के बाहर पानी भरा था और गेट में करंट फैला हुआ था. युवक उसी करंट की चपेट में आ गया. पास में कपड़े प्रेस करने वाली एक महिला ने जब चीख की आवाज सुनी तो वो भागते हुए मौके पर पहुंची.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










