
दिल्ली: बाइक चलाने को लेकर कहासुनी के बाद बदमाशों ने दो भाइयों को मारा चाकू, एक की मौत, तीन गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली के द्वारका इलाके के बिंदापुर इलाके में दो भाइयों को चाकू मारने की घटना सामने आई है. इस घटना में एक भाई की मौत हो गई है जबकि दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
दिल्ली के द्वारका इलाके के बिंदापुर इलाके में दो भाइयों को चाकू मारने की घटना सामने आई है. इस घटना में एक भाई की मौत हो गई है जबकि दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने इस मामले में तीन को गिरफ्तार किया है. दरअसल, बताया जा रहा है कि दोनों भाई देर रात बाजार में खरीदारी करने गए थे. इस दौरान एक आरोपी से बाइक चलाने को लेकर बहस हुई जिसके बाद आरोपी अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और पीड़ितों पर चाकू से हमला कर दिया. मामला रविवार की रात का है. पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









