
दिल्ली: फार्म हाउस में पानी की टंकी में मृत मिला शख्स, जांच में जुटी पुलिस
AajTak
दिल्ली के छतरपुर इलाके में एक फार्म हाउस परिसर की पानी टंकी के अंदर एक शख्स का शव मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है.
दिल्ली के छतरपुर इलाके में एक फार्म हाउस परिसर की पानी टंकी के अंदर एक शख्स का शव मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. वहीं, मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
पुलिस ने बताया कि पता चला कि शनिवार को दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर इलाके में स्थित एक 42 वर्षीय व्यक्ति पानी की दुकान के अंदर बेहोश है. हालांकि, जब पुलिस की एक टीम ने संपर्क किया तो पता चला कि व्यक्ति की पानी की टंकी में मौत हो गई है. जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में ट्रक ने स्कूटी सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि एक व्यक्ति पानी की टंकी में मृत पाया गया है. मामले की जांच जारी है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. मौत के वजहों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है. साथ ही फार्म हाउस के कर्मचारियों सहित अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.
यह भी पढ़ें: ट्रक की छत पर तिरपाल डाल रहा था ड्राइवर, हाईटेंशन लाइन से टच हो गया सिर, मौके पर दर्दनाक मौत

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











