
दिल्ली पुलिस की वो 5 बड़ी गलतियां, जिससे बरी हो गए छावला गैंगरेप के दोषी, अब कैसे मिलेगा इंसाफ?
AajTak
निर्भया कांड से कोई 10 महीने पहले 9 फरवरी 2012 को दिल्ली में ही एक और लड़की के साथ ठीक वैसी ही दरिंदगी हुई थी, जिसमें तीन लड़कों ने चलती कार में ना सिर्फ एक लड़की के साथ रेप किया था, बल्कि हैवानियत की सारी हदों से आगे निकल कर उसे बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया था.
दो अदालतों ने उन तीनों को फांसी की सजा सुनाई थी. पहले निचली अदालत ने और फिर दिल्ली हाई कोर्ट ने. इसके बाद मामला देश की सबसे बड़ी अदालत में पहुंचा. पर सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत और हाई कोर्ट के फैसले को पलटते हुए उन तीनों को बरी कर दिया. ये कहानी है, 10 साल पहले दिल्ली में हुए एक गैंगरेप और मर्डर केस की. जिसमें दिल्ली पुलिस की लापरवाही और कमजोर जांच की वजह से तीनों दोषी बच गए. इसलिए कहा जा सकता है कि इस संगीन मामले का कत्ल खुद दिल्ली पुलिस ने कर दिया.
निर्भया कांड दिल्ली की निर्भया को भला कौन भूल सकता है? जिसके साथ 16 दिसंबर 2012 को चलती बस में पांच लोगों ने रेप किया था और फिर उसकी हत्या कर दी थी. निर्भया के साथ हुई इस दरिंदगी ने तब सिर्फ दिल्ली ही नहीं, पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. गुनहगारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिेए तब कानून तक बदल दिए गए थे.
निर्भया कांड से पहले बड़ी वारदात लेकिन निर्भया के साथ हुई इस दरिंदगी से कोई 10 महीने पहले 9 फरवरी 2012 को दिल्ली में ही एक और लड़की के साथ ठीक वैसी ही दरिंदगी हुई थी, जिसमें तीन लड़कों ने चलती कार में ना सिर्फ एक लड़की के साथ रेप किया था, बल्कि हैवानियत की सारी हदों से आगे निकल कर ठीक निर्भया की तरह ही उसकी भी हत्या कर दी थी. लड़की को छावला से अगवा कर उस वारदात को अंजाम दिया गया था. जिसके बाद 13 फरवरी को उस लड़की की लाश हरियाणा के रेवाड़ी के खेतों में मिली थी.
दोषियों को मिली फांसी की सजा दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच की और एक-एक कर तीनों मुल्ज़िमों को गिरफ्तार किया, सबूत जुटाए, गवाहों से बात की और तीन महीने गुजरने के चंद रोज़ बाद ही इस सिलसिले में चार्जशीट भी दाखिल कर दी. और तो और तमाम सबूत और गवाहों की रौशनी में दिल्ली की लोअर कोर्ट ने ना सिर्फ मुल्जिमों को मुजरिम करार दिया, बल्कि मामले को रेयरेस्ट ऑफ द रेयर की शेणी में रखते हुए तीनों को फांसी की सज़ा भी सुना दी. लेकिन जैसा कि ऐसे मामलों में अक्सर देखने को मिलता है, आरोपियों ने हाई कोर्ट में अपील की. हाई कोर्ट ने भी पूरे केस को समझने और सबूतों को देखने के बाद ट्रायल कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा. यानी तीनों के फांसी की सजा पर अपनी मुहर लगा दी.
सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों को यूं किया बरी इसके बाद जब मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा, तो ये केस मानों एकाएक सिर के बल पलट गया. सुप्रीम कोर्ट ने ना सिर्फ पुलिस की जांच पर ऊंगली उठाई, बल्कि एक-एक कर तीनों को बरी कर दिया. लेकिन आखिर ये सब कैसे हुआ? आखिर वो क्या बात थी, जिसने लोअर कोर्ट और हाई कोर्ट की नज़र में दरिंदे करार दिए गए, तीन लड़कों को ना सिर्फ नई जिंदगी दे दी, बल्कि समाज में खुल कर जीने का हक भी दे दिया? आखिर कहां चूक हो गई? तो छावला रेप और मर्डर केस की इस चौंकानेवाली कहानी को समझने के लिए आइए आपको उसी तारीख़ में लिए चलते हैं, जिस दिन इस लड़की के साथ ये वारदात हुई थी.
9 फरवरी 2012, रात 9.18 मिनट, छावला-दिल्ली गुडगांव से अपनी ड्यूटी के बाद वो लड़की रोज़ की तरह अपने घर लौट रही थी. दिल्ली के छावला इलाके में अभी वो हनुमान चौक से कुछ कदम आगे बढ़ी ही थी कि एक सुनसान सड़क पर अचानक बदकिस्मती ने उसे घेर लिया. हुआ यूं कि रास्ते से पैदल गुजरते हुए एक लाल रंग की इंडिका कार में कुछ लड़कों ने उसे जबरन खींच लिया और अपने साथ अगवा कर ले गए. ऐसा तब हुआ, जब उसके साथ तीन और लड़कियां भी पैदल ही अपने-अपने घरों की तरफ जा रही थी, जबकि एक और शख्स भी वहीं रास्ते में मौजूद था. सबने अपने-अपने तौर पर लड़की को बचाने की कोशिश की. किसी ने चीख कर तो किसी ने किसी और तरीके से. लेकिन बदमाश ज़्यादा तेज निकले.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



