
दिल्ली पुलिस की वैन से कुचलकर एक शख्स की मौत, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड
AajTak
यह मामला रामकृष्ण आश्रम मेट्रो स्टेशन का है. पुलिस कहना है कि पीसीआर वैन के ड्राइवर से गलती से एक्सीलेटर दब गया था, जिससे गाड़ी सड़क किनारे व्यक्ति पर चढ़ गई.
राजधानी में दिल्ली पुलिस की गाड़ी से कुचलकर एक शख्स की मौत का मामला सामने आया है. यह घटना रामकृष्ण आश्रम मेट्रो स्टेशन की बताई जा रही है.
इस मामले में दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. एक एएसआई और एक कॉन्स्टेबल को सस्पेंड किया गया है. पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज की जा रही है. मेडिकल भी करवाया जाएगा.
यह घटना दिल्ली के थाना मंदिर मार्ग इलाके की है. दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन ने एक शख्स को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पुलिस की पीसीआर वैन के ड्राइवर ने गलती से एक्सीलेटर दबा दिया, जिसके कारण पीसीआर वैन सड़क किनारे एक शख्स पर चढ़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई. फिलहाल मौके पर पहुंची क्राइम टीम और दिल्ली पुलिस की टीम जांच पड़ताल कर रही है.
बॉडी को पास के अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक का नाम गंगाराम तिवारी है, जो सड़क किनारे चाय का स्टॉल लगाता था. प्रत्यक्षदर्शी पंडित बाबू तिवारी का कहना है कि जब पीसीआर वैन ने तिवारी को टक्कर मारी तो पुलिसकर्मी नशे की हालत में थे. गंगाराम तिवारी पेड़ के नीचे अपने चाय के स्टॉल पर सो रहा था तभी पुलिस वैन ने उसे टक्कर मार दी.
बता दें कि मृतक गंगाराम तिवारी दिव्यांग था और वह बीते एक दशक से वहां चाय का स्टॉल लगा रहा था.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








