
दिल्ली पुलिस कमिश्नर नियुक्त किए गए एस. एन. श्रीवास्तव, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश
ABP News
इस साल की शुरुआत में एन.एस. श्रीवास्तव को दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था.वह 1985 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं, जिन्हें सीआरपीएफ से वापस दिल्ली पुलिस में लाया गया था.
दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाल रहे एस. एन. श्रीवास्तव को शुक्रवार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है. इस बारे में गृह मंत्रालय की ओर से आदेश जारी किया गया है. इस साल की शुरुआत में एन.एस. श्रीवास्तव को दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था. वह 1985 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं, जिन्हें सीआरपीएफ से वापस दिल्ली पुलिस में लाया गया था.More Related News













