
दिल्ली: पुरानी रंजिश में नाबालिग समेत 7 लोगों ने युवक को घेरा, फिर चाकू से गोदकर मार डाला
AajTak
दिल्ली के बवाना इलाके में 17 साल के नाबालिग की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. पुरानी रंजिश को लेकर सात लोगों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने चार नाबालिगों समेत सभी सात आरोपियों को हिरासत में लिया है और घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है. मामले में एक अन्य आरोपी की भूमिका की जांच जारी है. परिवार ने सभी दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है.
देश की राजधानी दिल्ली के बवाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. एक 17 साल के नाबालिग की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने चार नाबालिगों समेत सात लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस के अनुसार घटना बुधवार रात करीब 9:36 बजे की है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक सलीम को पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने घेर लिया और उस पर हमला कर दिया. कुछ आरोपी उसे मुक्कों और लातों से मारते रहे, जबकि अन्य ने चाकू से कई बार वार किए. गंभीर रूप से घायल सलीम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मेडिकल रिपोर्ट में उसके सीने और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई चाकू के घाव पाए गए हैं.
मृतक सलीम जे जे कॉलोनी का रहने वाला था. इस मामले में नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना में केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी निगरानी और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर सात संदिग्धों को पकड़ा है.
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जे जे कॉलोनी निवासी सलीन (21), साहिल (20) और फहाद (18) के रूप में हुई है. इसके अलावा 16 से 17 साल उम्र के चार नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है. पुलिस के अनुसार इनमें से एक नाबालिग पहले हत्या के प्रयास के मामले में भी शामिल रहा है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल चार चाकू भी बरामद किए हैं.
जांच के दौरान मोहम्मद फारुख नाम का एक और शख्स सामने आया है, जिसकी भूमिका की जांच की जा रही है. पुलिस का मानना है कि इस मामले में साजिश और उकसाने की भूमिका हो सकती है.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









