
दिल्ली: पहले Tata Punch से टकराई, फिर डिवाइडर से भिड़ी, ऐसा हुआ BMW का हाल
AajTak
दिल्ली गेट इलाके में एक बीएमडब्ल्यू स्पोर्ट्स कार ने टाटा पंच कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बेकाबू हुई बीएमडब्ल्यू डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई.
Tata Punch BMW Accident: राजधानी दिल्ली के दिल्ली गेट इलाके में बड़ा हादसा हो गया. यहां एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू स्पोर्ट्स कार (BMW Car) ने पहले टाटा पंच कार (Tata Punch) को टक्कर मारी, इसके बाद डिवाइडर से जाकर टकरा गई. गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ी जान-माल की हानि नहीं हुई, लेकिन बीएमडब्ल्यू कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं टाटा पंच कार को भी नुकसान पहुंचा है.
एजेंसी के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना था कि बीएमडब्ल्यू कार तेज गति से आ रही थी, उसी दौरान अचानक टाटा पंच कार से टकरा गई. इसके बाद बीएमडब्ल्यू चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और फिर डिवाइडर से जाकर टकरा गया.
हादसा इतना जोरदार था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है. बताया जा रहा है कि ड्राइवर को मामूली चोट आई है. टक्कर के बाद कार कई फीट तक घिसटती चली गई. यह भी गनीमत रही कि कोई पैदल यात्री इसकी चपेट में नहीं आया. घटना के बाद आसपास के लोगों ने देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे और मदद करने की कोशिश की. इस घटना में टाटा पंच कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है. हादसे के बाद लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी.
यह भी पढ़ें: UP: BMW कार की टक्कर से हलवाई की मौत, BJP नेता और बेटा फरार,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जायजा लिया. इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त कारों को सड़क से हटाया गया. पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है. लोगों ने कहा कि हादसा किसी बड़े खतरे में बदल सकता था, क्योंकि यह क्षेत्र काफी व्यस्त रहता है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें और तेज गति से वाहन चलाने से बचें.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










