
दिल्ली-नोएडा वाले परेशान! बाथरूम में टाइल्स-टंकी और बाल्टी पर क्यों पड़ रहे सफेद निशान? जानें असली कारण
AajTak
बाथरूम में मौजूद टंकी, बाल्टी, मग और पटरे पर कुछ समय बाद अजीब सा सफेद निशान पड़ना शुरू हो जाते हैं, जो समय के साथ बढ़ते हैं. इनको देखकर गंदा लगता है और यह मेहमानों के सामने आपको शर्मिंदा भी करवाते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर इन सफेद दागों के पीछे की क्या वजह होती है.
घरों में बाथरूम की सफाई सबसे ज्यादा करते हैं और अब तो जगह की कमी की वजह से टॉयलेट और बाथरूम ज्वाइंट होते हैं. इस वजह से भी वहां हर हफ्ते सफाई की जाती है, लेकिन इस दौरान लोग एक बात जरूर नोटिस करते हैं कि टंकी, बाल्टी, मग और फर्श के पटरे एक अलग ही गंदी-सी दिखने वाली सफेद परत जमी होती है. दिल्ली-नोएडा के कई इलाकों में लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं, क्योंकि वो चाहे कितनी भी सफाई क्यों ना कर लें, लेकिन यह दिक्कत बनी रहती है.
टंकी, बाल्टी, मग और फर्श के पटरे ही नहीं बल्कि दीवारें और टाइल्स में भी यह सफेद दाग पड़ जाते हैं, जिन आप चाहे कितना भी ब्रश से घिस लें, यह साफ नहीं होते हैं. इससे भी बड़ी टेंशन यह होती है कि लोगों को इनका असली कारण समझ नहीं आता है. लोग तो इनको गंदगी समझने की भूल कर देते हैं और इनको साफ करने के लिए कई महंगे प्रोडक्ट्स बाजार से उठा लाते हैं, जो कोई काम नहीं आते हैं.
दिल्ली-नोएडा के कुछ इलाकों में साफ पानी आता है, लेकिन कुछ इलाके ऐसे भी हैं. जहां पर हार्ट वॉटर यानी खनिज वाला पानी आता है. आम बोलचाल की भाषा में लोग इसे खारा पानी या नमक वाला पानी भी कहते हैं. हमारे घरों में सप्लाई होने वाले पानी में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स घुले होते हैं, जब यह पानी बाथरूम की सतह पर गिरता है और सूख जाता है, तो ये मिनरल्स पीछे सफेद परत बनकर जम जाते हैं. जिसे लाइम जमा होना या लाइमस्केल कहा जाता है.
पीने का साफ पानी दिल्ली में आमतौर पर एक फिक्स टाइम पर आता है और इस वजह से बाकी कामों के लिए बोरवेल लगवा लेते हैं. इसलिए जिन घरों में बोरवेल या ग्राउंड वॉटर का इस्तेमाल होता है, वहां यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है, क्योंकि ऐसे पानी में मिनरल्स की मात्रा ज्यादा होती है.
नहाते समय जैसे ही पानी की बूंदें जब टाइल्स, प्लास्टिक बाल्टी या फ्लश टंकी पर बार-बार गिरती और सूखती हैं, तो धीरे-धीरे सफेद रिंग या परत बनने लगती है. देखने में यह काई की तरह लगती है और यह आपके बाथरूम की सुंदरता को भी खराब करती है.
सफेद निशानों का एक दूसरा कारण साबुन और हार्ड वॉटर का कॉम्बिनेशन भी होता है. जब साबुन हार्ड वॉटर के साथ रिएक्ट करता है, तो एक चिपचिपा निशान बनाता है जो सूखने के बाद धुंधली सफेद लेयर की तरह दिखाई देता है. यही वजह है कि नल, शॉवर और टाइल्स पर अक्सर सफेद या हल्के भूरे दाग नजर आते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












