
दिल्ली: नाबालिग से अभद्रता, पीछा कर की बदतमीजी, दो मनचले गिरफ्तार, स्कूटी बरामद
AajTak
दिल्ली के नंद नगरी में 15 साल की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और अभद्रता के मामले में अफनान और समीर नामक दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. दरअसल, आरोपियों ने लड़की का पीछा किया, गाली-गलौज की और एक ने उसके चेहरे पर थूक दिया. पीड़िता की शिकायत पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ और स्कूटी जब्त की गई. दो अन्य आरोपी फरार हैं.
दिल्ली के नंद नगरी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान अफनान (19), पुत्र इरफान, निवासी गली नंबर-4, सुंदर नगरी, दिल्ली और समीर (22), पुत्र मोहम्मद परवेज, निवासी डीएलएफ, साहिबाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है.
दरअसल, यह घटना 4 मार्च 2025 की है. मगर, इसकी शिकायत 30 जून को नंद नगरी थाने में दर्ज कराई गई थी. शिकायत में 15 वर्षीय नाबालिग पीड़िता ने बताया कि वह और उसकी सहेली शनि बाजार रोड स्थित एसके गर्ग क्लोथिंग शॉप के पास पैदल जा रही थीं. इसी दौरान चार युवक (दो बाइक पर और दो स्कूटी पर) उनका पीछा करने लगे.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में हत्या, ट्रेन से भागने की कोशिश, गोरखपुर से पकड़े गए... हिरासत में जहांगीरपुरी हत्याकांड के तीनों आरोपी
जब उनलोगों ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें गाली-गलौज की और उनमें से एक ने लड़की के चेहरे पर थूक दिया. इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 और पॉक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत मामला दर्ज किया और एक विशेष जांच टीम गठित की.
जांच टीम ने तकनीकी और मैदानी स्तर पर सबूत जुटाने के लिए लगातार प्रयास किए. सबसे पहले अफनान की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान उसने अपराध स्वीकार किया और अपने साथियों की जानकारी दी, जिसके आधार पर समीर को भी गिरफ्तार कर लिया गया. घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी (UP-14FH-9134) को भी बरामद कर लिया गया है. फिलहाल दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है और अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











