
दिल्ली: नाबालिग अपहरण और हत्या मामले में स्वाति मालीवाल ने पुलिस को जारी किया नोटिस
AajTak
तीन दिन पहले गाजियबाद के करीब मोदीनगर में गन्ने के खेत से 9 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ था. इस नाबालिग का कुछ दिन पहले अपहरण हुआ था. पुलिस ने पोस्टमार्टम में नाबालिग से रेप होने की बात को खारिज किया है.
दिल्ली में खिचड़ीपुर की एक 9 वर्षीय बच्ची का अपहरण और फिर हत्या की घटना सामने आने के बाद अब पीड़ित परिवार के घर नेताओं का आना -जाना शुरू हो गया है. इसी कड़ी में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल भी खिचड़ीपुर पहुंचकर पीड़िता के परिवार से मुलाकात की. इस मामले में दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भी जारी किया है. साथ ही उन्होंने कहा कि पीड़िता की बहनों के पुनर्वास पर काम करेंगे और न्याय की इस जंग में परिवार के साथ है. शनिवार को दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचे और अपनी संवेदनाएं जताई. बीजेपी ने इस मामले में न्याय की मांग की है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









