
दिल्ली: द्वारका साउथ में वकील की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दी वारदात
AajTak
दिल्ली के द्वारका साउथ इलाके में शनिवार शाम करीब चार बजे बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार एडवोकेट की गोली मारकर हत्या की. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. प्रथम दृष्टया पुलिस इस वारदात के पीछे आपसी रंजिश मान रही है.
दिल्ली के द्वारका साउथ इलाके में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है.
दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी
गौरतलब है कि शनिवार शाम करीब चार बजे बाइक सवार बदमाशों ने द्वारका साउथ इलाके में कार सवार एडवोकेट वीरेंद्र की गोली मारकर हत्या की. इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची.
CCTV की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस
प्रथम दृष्टया पुलिस इस वारदात के पीछे आपसी रंजिश मान रही है और CCTV की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है. हालांकि, अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है.
वारदात को लेकर पुलिस का बयान

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











