
दिल्ली: देवी को बलि कौन चढ़ाएगा... इसे लेकर हुई लड़ाई, युवक ने मां और भाई पर चाकू से किया जानलेवा हमला
AajTak
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक परिवार में देवी को 'बलि चढ़ाने' को लेकर बहस हुई और विवाद में बदल गई. इसके बाद घर के एक सदस्य ने अपनी मां और छोटे भाई पर हथियार से हमला कर दिया. दोनों को घायल अवस्था में हॉस्पिटल ले जाया गया.
दिल्ली (Delhi) के द्वारका इलाके में एक परिवार में देवी को 'बलि चढ़ाने' को लेकर विवाद हो गया. घर के सदस्यों के बीच बहस हुई और विवाद इतना बढ़ा कि परिवार के एक सदस्य ने अपनी मां और छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया है.
एजेंसी के मुताबिक एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को आरटीआर अस्पताल से जेपी कलां पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि अभिषेक और उसकी मां निर्मला दोनों को पेट और चेहरे पर चोट के निशान हैं. उन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. अभिषेक की बहन पूजा ने पुलिस को बताया कि उनके बड़े भाई रवि ने उन पर चाकू से हमला किया.
यह भी पढ़ें: Maharastra: 36 तलवारें, 85 खंजर 9 चाकू जब्त, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि एक लिखित बयान के बाद, आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या की कोशिश) के तहत एक FIR दर्ज की गई है. टीम ने वो हथियार भी जब्त किया है, जिससे हमला किया गया था.
पूछताछ के दौरान पता चला है कि विवाद का मुद्दा देवी को 'बलि चढ़ाने' को लेकर था. उन लोगों के बीच इस बात को लेकर बहस हुई कि देवी को 'बलि' कौन चढ़ाएगा. इस बात को लेकर लड़ाई शुरू हुई और मारपीट में बदल गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है.
दिल्ली में क्या है अपराध दर?

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






