
दिल्ली दंगों का एक सालः चार्जशीट में बड़ा खुलासा, Whatsapp पर रची गई थी हिंसा की साजिश
AajTak
गोकुलपुरी में 9 हत्याओं के मामले में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. जिनकी पहचान लोकेश सोलंकी, पंकज शर्मा, अंकित चौधरी, प्रिंस, जतिन शर्मा, हिमांशु ठाकुर, विवेक पांचाल, ऋषभ चौधरी और सुमित चौधरी के रूप में की गई थी.
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के गोकुलपुरी थाने में एक एफआईआर दर्ज है. एफआईआर नंबर 102. जिसमें दंगो की एक बड़ी साजिश का मामला दर्ज है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गोकुलपुरी हिंसा के मामले में कड़कड़डुमा कोर्ट में जो चार्जशीट दाखिल की है. उसमें गोकुलपुरी हिंसा को लेकर कई बड़े खुलासे किए गए हैं. बता दें कि गोकलपुरी इलाके 25 और 26 फरवरी 2020 की रात समुदाय विशेष के 9 लोगों की हत्या कर दी गई थी. हत्या करने के बाद सभी की लाशें गोकुलपुरी-जोहरीपुर पुलिया के पास नाले में फेंक दी गईं थी. इन 9 हत्याओं के मामले में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. जिनकी पहचान लोकेश सोलंकी, पंकज शर्मा, अंकित चौधरी, प्रिंस, जतिन शर्मा, हिमांशु ठाकुर, विवेक पांचाल, ऋषभ चौधरी और सुमित चौधरी के रूप में की गई थी. इन सभी के खिलाफ दिल्ली पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









