
दिल्ली दंगा मामला: कड़कड़डूमा कोर्ट से शरजील इमाम को बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज
AajTak
दिल्ली दंगा मामले में जेएनयू के छात्र शरजील इमाम की जमानत याचिका पर, सोमवार कड़कड़डूमा कोर्ट ने फैसला लिया. कोर्ट ने शरजील की जमानत याचिका खारिज कर दी है.
दिल्ली दंगो की साजिश के मुख्य आरोपियों में से एक जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के छात्र शरजील इमाम को सोमवार कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. शरजील इमाम की जमानत अर्जी कड़कड़डूमा कोर्ट ने खारिज कर दी है.
उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगों में लोगों को उकसाने और भड़काने के आरोपियों में से एक शरजील इमाम के खिलाफ राजद्रोह समेत अन्य धाराओं के तहत आरोप तय हो चुका है. सोमवार को कड़कड़डूमा कोर्ट ने शरजील की जमानत याचिका पर सुनवाई की और उसे खारिज कर दिया. अदालत ने जांच एजेंसियों की इस दलील को माना कि मामले की मौजूदा हालात इमाम को जमानत पर रिहा करने के अनुकूल नहीं हैं.
शरजील इमाम के खिलाफ राजद्रोह समेत अन्य धाराओं के तहत आरोप तय हो चुका है. इस मामले में शरजील इमाम की तरफ से निचली अदालत के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है. आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने भी दलील दी थी कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, शरजील इमाम को जमानत न दी जाए, क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो आरोपित कानून की प्रक्रिया से बच सकता है और गवाहों को धमकी भी दे सकता है.
बता दें कि 24 जनवरी को पूर्वी दिल्ली की एक अदालत ने, शरजील इमाम के खिलाफ राजद्रोह सहित आईपीसी की कई संगीन धाराओं में आरोप तय किए थे. इसके बाद कोर्ट ने कहा था कि दिसंबर 2019 में दिए गए उत्तेजक भाषणों के लिए शरजील इमाम को ट्रायल का सामना करना होगा.
शरजील इमाम पर आरोप है कि उसने अपने भाषण में असम को देश के बाकी हिस्से से जोड़ने वाले संकरे भूभाग यानी चिकेन नेक क्षेत्र को अलग करने की बात कही थी. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शरजील के खिलाफ, अनलॉफुल एक्टिविटी प्रिवेंशन एक्ट (UAPA) के तहत भी केस दर्ज किया था. इस पर शरजील का कहना था कि उसने केवल लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से चक्का जाम करने की बात कही थी, लेकिन पुलिस ने शरजील के भाषण का वीडियो क्लिप कोर्ट में पेश करते हुए, आरोपों की पुष्टि की.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










