
दिल्ली: जाली वीजा रैकेट का भंडाफोड़, खाड़ी देशों में नौकरी के नाम पर हो रही थी ठगी
AajTak
पुलिस ने आरोपियों के पास से 360 पासपोर्ट, 59 जाली वीजा, एक पिस्टल, लैपटॉप, जाली स्टैंप, मोबाइल फोन और ढाई लाख कैश बरामद किया है. पकड़े गए आरोपियों के नाम अरशद, राम अनमोल, श्रुति और गुलबहार उर्फ शमीम है. ये लोग बेहद कम वक्त में ही अपने ठिकाने बदल देते थे.
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक जाली वीजा रैकेट का भंडाफोड़ किया है. यह लोग विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आम लोगों को ठगा करते थे. लोगों से ज्यादा से ज्यादा पैसा लेने के लिए ये लोग पासपोर्ट पर जाली वीजा लगाकर दे देते. इतना ही नहीं उन्हे इस बात का भरोसा भी दिला देते की उन्हे गल्फ कंट्री में नौकरी भी मिल गई है. इस गैंग का सरगना अरशद था. अरशद अरबी भाषा अच्छी तरह से बोल लेता था, इसलिए लोग जल्दी इसके झांसे में आ जाते. पुलिस ने एक महिला श्रुति और अरशद समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने आरोपियों के पास से 360 पासपोर्ट, 59 जाली वीजा, एक पिस्टल, लैपटॉप, जाली स्टैंप, मोबाइल फोन और ढाई लाख कैश बरामद किया है. पकड़े गए आरोपियों के नाम अरशद, राम अनमोल, श्रुति और गुलबहार उर्फ शमीम है. ये लोग बेहद कम वक्त में ही अपने ठिकाने बदल देते थे. लोगो को फसाने के लिए ये लोग सोशल मीडिया की मदद लेते और फिर ये साथ में एक फेक कॉल सेंटर भी चलाते जहां से लड़कियां फोन करके लोगो को अपने झांसे में फांसती.
आर्थिक अपराध शाखा के डीसीपी जितेंद्र मीणा ने बताया कि पिछले कुछ समय में उन्हें कई ऐसी शिकायतें मिलीं, जिसमें कहा गया कि खाड़ी देशों में नौकरी दिलाने के नाम पर उनके साथ ठगी की गई है और पैसे लेकर उन्हें जाली वीजा थमा दिया गया. जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने अपने दफ्तर पर ताला लगा दिया है और वह कहीं और से ऑपरेट करने लगे हैं. मोबाइल नंबर और बैंक डिटेल के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को जनकपुरी इलाके से धर दबोचा.
आरोपी अरशद ने जनकपुरी में प्लेसमेंट एजेंसी के नाम से एक ऑफिस खोला हुआ था और वहीं से अपने पूरे गैंग को ऑपरेट कर रहा था. जब पुलिस की टीम अरशद के ऑफिस पहुंची तो वहां कई लड़के लड़कियां फोन पर लोगों से बात कर रहे थे. इनका एक दफ्तर दिल्ली के कनॉट प्लेस में भी था. पुलिस ने वहां भी छापा मारा.
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह सोशल मीडिया और एजेंट के जरिए लोगों को अपने झांसे में फंसाते थे. खाड़ी देशों में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख तक लोगों से वसूल लेते थे और फिर जाली वीजा देकर दफ्तर बंद कर गायब हो जाते थे. जांच में पुलिस को पता लगा है कि कुछ लोगों ने अपने जेवर गिरवी रख कर तो कुछ ने तो जमीन बेचकर नौकरी के लालच में इन्हें पैसे दिए थे. पुलिस के मुताबिक अब तक उन्हें 80 पीड़ितों की जानकारी मिली है लेकिन जिस तरीके से इनके पास से दस्तावेज मिले हैं उसे पुलिस को अंदेशा है कि इनकी ठगी के शिकार लोगों की संख्या बड़ी है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







